VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 11:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 11:56 am

खरगोन : 5 होटलों से 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

शब्द अग्नि न्यूज़ । खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के आदेश और जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एच.एस. मुवेल के निर्देशन में 19 जनवरी को खरगोन नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की टीम ने जांच कर छापामार कार्यवाही की है। जांच के दौरान टीम द्वारा घरेलू गैस के दुरुपयोग पर नजर रखी गई, जिसमें होटलों द्वारा घरेलू गैस का दुरूपयोग करना पाया गया।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मुवेल ने बताया कि टीम द्वारा 05 होटलों से कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 19,800 रुपये है। जांच के दौरान टीम ने इंडियन पिज्जा हाऊस टैगोर पार्क से 4 गैसे सिलेंडर, कैफे इन हब वृन्दावन कॉलोनी से 01, सी-3 चाय कॉफी चर्चा विश्वसखा नगर से 01, साक्षी चायनिज बिस्टान रोड से 01 एवं द पिज्जा वाईब्स बिस्टान रोड खरगोन से 2 सिलेंडर जब्त किए हैं। प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 का उल्लंघन और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध होने से प्रकरण तैयार किए गए हैं।

इस दौरान सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री राजेन्द्र सोलंकी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती प्रीति राठौर, कार्यालय सहायक श्री विनय साल्वे एवं श्री विशाल कुशवाह उपस्थित रहे। जिला आपूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर सतत कार्यवाही जारी रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर