शब्द अग्नि न्यूज़ । खरगोन । कृषि उपज मण्डी समिति खरगोन ने समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया है कि, भारतीय कपास निगम द्वारा समर्थन मूल्य पर कपास विक्रय हेतु 27 फरवरी 2026 अंतिम तिथि नियत की गई है। सी.सी.आई. को कपास विक्रय के लिए 16 फरवरी से 20 फरवरी तक के स्लॉट बुकिंग शेष हैं। उक्त तिथियों में भी कृषक स्लॉट बुकिंग कर सी.सी.आई. को कपास विक्रय कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग हेतु साइट चालू है। साथ ही 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 23 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक के स्लॉट खोले जाएंगे। अतः जो भी कृषक बंधु सी.सी.आई. को अपना कपास विक्रय करना चाहते हैं, वे उक्त तिथियों में अपना स्लॉट बुक कर सी.सी.आई. को कपास विक्रय हेतु कृषि उपज मंडी समिति खरगोन में ला सकते हैं। इसके पश्चात् कपास खरीदी हेतु स्लॉट बुकिंग नहीं किए जाएंगे।
कृषि उपज मण्डी समिति बड़वाह में 14 फरवरी से खोले जाएंगे स्लॉट
कृषि उपज मण्डी बड़वाह ने समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया है कि सी.सी.आई. द्वारा मुख्य मंडी प्रांगण बड़वाह में 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 27 फरवरी 2026 तक के स्लॉट (प्रत्येक शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) खोले जा रहे हैं। किसान बंधुओं से अपील है कि किसान कपास एप के माध्यम से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक स्लॉट बुक कराएं, क्योंकि सीसीआई द्वारा कपास की अंतिम खरीदी 27 फरवरी 2026 तक ही की जाएगी। सभी कृषक अपनी कृषि उपज कपास 27 फरवरी तक मंडी प्रांगण बड़वाह में विक्रय करना सुनिश्चित करें।
Author: Shabd Agni
.
