VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 9:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:05 am

खरगोन : 55 चालकों के लाइसेंस निलंबित

लापरवाही से वाहन चलाने पर RTO की कार्यवाही  

शब्द अग्नि न्यूज़ । खरगोन। जिले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटनाएं कराने वाले चालकों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्यवाही की है। अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रीतु अग्रवाल ने बताया कि माह जनवरी 2026 में कुल 55 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की गई है।

परिवहन अधिकारी श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने वाले लालकृष्ण पिता मंशाराम सिसोदिया, अमजद पिता सपु मुण्डा, विनोद पिता राजाराम वास्कले, बबलु पिता मेवाराम गुर्जर, तशरीफ पिता असगर खान, मुकेश पिता राजाराम पाटीदार, लवेश पिता बालकृष्ण बडोले, जितेन्द्रसिंह पिता हाजिरलाल सुरावत, सद्दाम पिता सरदार खान, दीपक पिता रामचन्द्र चौहान, नफिस पिता नवीबस खान, श्याम पिता मयाराम यादव एवं जितेन्द्र पिता काशीराम मुजाल्दे सहित अन्य व्यक्तियों के लायसेंस निलंबित किये है। परिवहन विभाग ने सभी चालकों से अपील की है कि वे गति सीमा, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं और नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन व तेज गति से वाहन चलाने पर आगे भी लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर