VISITORS

0 0 7 2 0 9

April 3, 2026 10:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

April 3, 2026 10:15 am

किन्नर विवाद: गवाही से रोकने की धमकी- केस

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। लसूडिया थाने में सनम भास्कर के खिलाफ नंदलालपुरा क्षेत्र के किन्नरों ने धमकाने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि वे इलाके में बधाई मांगने गए थे, तभी आरोपी किन्नर सनम ने उन्हें डराया- धमकाया और सपना हाजी व अन्य लोगों के खिलाफ गवाही न देने को कहा। वहीं सनम का कहना है कि वह तीन महीने पहले ही पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर चुका है और गुरुवार को उसने लसूडिया टीआई को भी फोन किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

बाद में वह डीसीपी कार्यालय के बाहर बैठा रहा, इसके बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। लसूडिया थाने में सुमैला उर्फ शिमला गुरु पायल कुंवर (नंदलालपुरा बस्ती निवासी ) की शिकायत पर पुलिस ने राहुल और सनम किन्नर के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज किया है। शिकायत में सुमैला ने बताया कि वह अपनी साथी नेहा कुंवर के साथ सेक्टर – बी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में बधाई मांगने गई थी। तभी सनम भास्कर अपने पति राहुल के साथ वहां पहुंची और पुराने विवाद को लेकर अभद्र भाषा में बात की। आरोप है कि सनम ने कोर्ट में अपने और अपने गुरु सपना हाजी के खिलाफ आपत्ति लगाने पर देख लेने की धमकी दी, जबकि राहुल ने चेतावनी दी कि यदि उसने सपना हाजी, राजा हासमी, सोनम, काजल और अजय दास के खिलाफ गवाही दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

वहीं सनम ने दावा किया कि उसने सुबह टीआई तारेश सोनी को कॉल कर बताया था कि दो दर्जन से अधिक किन्नर उसके घर के आसपास घूम रहे हैं और उसे ढूंढ रहे हैं, जिससे उसकी जान को खतरा है। उसने कहा कि नंदलालपुरा के किन्नरों से उसका कोई विवाद नहीं हुआ और इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया परडाली थी, लेकिन टीआई ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सनम डीसीपी कुमार प्रतीक से मिलने उनके कार्यालय पहुंची और करीब दो घंटे बाहर बैठी रही। आरोप है कि डीसीपी ने बिना जांच एफआईआर दर्ज न करने का भरोसा दिया था, फिर भी देर शाम उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई।

सनम कुंवर ने पहले ही अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। करीब तीन महीने पहले वह तीन-चार अन्य किन्नरों के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिली थी और बताया था कि वह ट्रेनों-बसों में नेग मांगकर जीवन यापन करती है, लेकिन पायल गुट के किन्नर उसे लगातार धमका रहे हैं और वह उनके साथ नहीं रहना चाहती। बताया जा रहा है कि दोनों किन्नर गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। वहीं पांच दिन पहले दो साल पुराने मामले में सपना हाजी और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर पंढरीनाथ थाने के टीआई अजय राजौरिया पर भी कार्रवाई की गई थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर