VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 7:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:19 pm

KKR ने पृथ्वी को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा

ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को KKR ने खरीदा! इतने करोड़ की बोली लगाकर RCB और लखनऊ को पछाड़ा

 

शब्द अग्नि / मुम्बई । आईपीएल 2026 का ऑक्शन वैसे तो 16 दिसंबर को होगा, लेकिन उससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने अपना अलग से मॉक ऑक्शन आयोजित किया. 2026 सीजन की ऑक्शन लिस्ट में पृथ्वी शॉ का नाम सबसे पहले सेट में बोला जाएगा और उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है.

रविचंद्रन अश्विन द्वारा आयोजित मॉक ऑक्शन में सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पृथ्वी शॉ में दिलचस्पी दिखाई, जिसे दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर मिली. 2 करोड़ तक जाने के बाद RCB पीछे हट गई, लेकिन उसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई और 4 करोड़ पर जाकर दिल्ली ने भी अपने हाथ खींच लिए.

IPL 2026 की नीलामी में पृथ्वी शॉ को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है. KKR ने पृथ्वी को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा. दरअसल भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने मॉक ऑक्शन करवाया, जिसमें पृथ्वी शॉ के लिए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगाई. बता दें कि 2018-2024 तक पृथ्वी इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. वहीं पिछले साल मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था.

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर