VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 8:59 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 8:59 am

नागदा में मां-बेटे पर चाकू से हमला

 शादी से लौटते समय  1.5 किलो चांदी लूटी, महिला गंभीर, उज्जैन रेफर
शब्द अग्नि न्यूज़ । नागदा। नागदा में बुधवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने महिला से चांदी के आभूषण लूटे। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उज्जैन रेफर किया गया है। यह घटना गिदवानिया और खुरमंडी गांवों के बीच हुई।
पीड़िता की पहचान गिदवानिया निवासी 50 वर्षीय पन्नाबाई गुर्जर के रूप में हुई है। उनके साथ उनका 30 वर्षीय बेटा राहुल गुर्जर भी था। मां-बेटे खाचरोद तहसील के बरखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव गिदवानिया लौट रहे थे। चार लाख के आभूषण लूटे- बदमाशों ने पन्नाबाई गुर्जर से लगभग 1 से 1.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण लूटे, जिनमें कड़े और कंदोरे शामिल हैं। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रुपए है। तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर उन्हें रोका और चाकू दिखाकर आभूषण छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मां-बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पन्नाबाई गुर्जर को गंभीर चोटें आई हैं। चाकू के वार से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया। बेटे राहुल गुर्जर को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर