VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 2:22 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 2:22 pm

नशे में मंदिर के सामने की लघुशंका, 3 गिरफ्तार

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित मोती तबेला इलाके में नशे की हालत में हनुमान मंदिर के पास पेशाब करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। रावजी बाजार पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को मंदिर के बाहर नशे की हालत में तीन युवकों ने आपत्तिजनक हरकत की थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता तन्नू शर्मा ने इस मामले की जानकारी रावजी बाजार पुलिस को दी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ने की चेतावनी भी दी थी।
पुलिस ने वीडियो और स्थानीय रहवासियों द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर अर्पित चौहान, राजा दुबे और कमल अहिरवार को पकड़ लिया। थाने में पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कान पकड़कर माफी मांगी और कहा कि वे नशे की हालत में थे और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो वे इसके लिए क्षमा चाहते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर