VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 12:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:32 pm

लैंड पूलिंग योजना समाप्त-किसान सम्मान समारोह

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुलकर्णी और महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र सहित किसान शामिल हुए
उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय किसान संघ का किसान सम्मेलन हुआ। इससे पहले संघ ने लैंड पूलिंग योजना के विरोध में आज ही के दिन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार द्वारा योजना वापस लेने के बाद अब किसानों की जीत का उत्सव मनाया गया।
सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पूलिंग एक्ट के शासन के आदेश के बाद एक्ट पूरी तरह निरस्त होने पर उज्जैन में अखिल भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत ने किसान सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन रखा। जिसमें दिनेश कुलकर्णी अ.भा. संघठन के मंत्री नई दिल्ली से और मोहिनी मोहन मिश्र अ. भा. महामंत्री नई दिल्ली से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मालवा प्रांत के किसान महिला, पुरुष शामिल हुए जो सिंहस्थ क्षेत्र से प्रभावित थे। सम्मान कार्यक्रम मंगलनाथ मंदिर मार्ग पर आशीर्वाद गार्डन में आयोजित किया गया जहां पर खाटू श्याम की भजन संध्या व भारती किसान संघ के पदाधिकारी का उद्बोधन भी रहा। कार्यक्रम के दौरान समारोह में दिनेश कुलकर्णी व मोहिनी मोहन मिश्रा का सम्मान किया गया।
किसान संघ भारत सिंह बेस ने बताया कि सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पूलिंग एक्ट जो निरस्त हुआ है उसके लिए आज उज्जैन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बाबा महाकाल को धन्यवाद देने आए हैं सभी किसान । आगामी सिंहस्थ अच्छा होगा किसान इसमें सहयोग करेगा। लैंड पुलिंग और सिंहस्थ दोनों अलग-अलग विषय है लैंड पूलिंग एक व्यापक विषय है जिस पर चर्चा चल रहा है आगे काम करेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर