VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 2:45 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 2:45 pm

युद्ध की घटनाओं को 1 घंटे से ज्यादा सुना

विजय दिवस पर एक दिन देश के नाम.. यूनिवासिटी ऑडिटोरियोरियम में सनातन संस्कृति और देश प्रेम का अनूठा संगम
परमवीर चक्र विजेता डॉ योगेन्द्र यादव का महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गर्मजोशी से अगवानी की
शब्द अग्नि / इंदौर। मंगलवार शाम को कारगिल युद्ध के संस्मरण देवी अहिल्या ऑडिटोरियम में जीवंत हो गए। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन डॉक्टर योगेंद्र यादव ने शान 6 बजे से 7:10 तक 1999 के कारगिल युद्ध की घटनाओं का जीवंत चित्रण ऐसे किया जैसे सब कुछ अभी घटा हो, सुनने वालों के रोंगटे खड़े होगए, हर कोई अगले पल क्या घटा यह जानना चाह रहा था। युवाओं को संदेश भी दिया उनका मोटिवेशन भी किया और सुना के प्रति सम्मान की अद्भुत बाते इस दौरान उन्होंने कई बार सबके बीच में सुनाएं देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी खंडवा रोड ऑडिटोरियम में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध विजय के स्मरण में विजय दिवस देश भर में मनाया जाता है इसी क्रम को इंदौर में भी फोर्स डिफेंस एकेडमी मानती आई है। लखन सिंह यादव, कपिल यादव, महेंद्र सिंह यादव, राहुल यादव ने बताया कि 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान से युद्ध के अद्भुत क्षण को इंदौर की फोर्स एकेडमी देशवासियों एवं शहर वासियों के साथ विजय दिवस को उत्सव के स्वरूप में एक दिन देश के नाम पूर्ण समर्पित मनाया जाता है, इसी के अंतर्गत मंगलवार को देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी खंडवा रोड आडिटोरियम में मनाया गया, दोपहर 2 बजे शाम तक देश भक्ति सेवा स्रोत राजस्थानी संस्कृतिक और शौर्य प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुति का दौर लगातार जारी रहा, हर एक प्रस्तुति एक संदेश दे रही थी जो आज के आधुनिक समय में युवाओं को देश भक्ति और सामाजिक चेतना जगाने वाली थी। यूनिवासिटी आडिटोरियम 2 हजार से ज्यादा युवा और प्रबुद्धजन शामिल हुए जो प्रस्तुतियों के दौरान वंदे मातरम और जय हिंद का जय घोष कर रहे थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की। मंच पर मुख्य वक्ता परमवीर चक्र विजेता कैप्टन डॉक्टर योगेंद्र सिंह यादव, अध्यक्षता कर रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, लखना सिंह यादव, कैप्टन आईएमपीएस सोमल, बीएसएफ के रिटायर आईजी अशोक यादव आदि थे।
सम्मान
आर्मी, नेवी एनडीए और सेना से जुड़े उपक्रमी में चयनित 50 से ज्यादा युवाओं का समान किया किया, उन्हें राजस्थानी साफ पहनाया गया, कार्यक्रम के वर्तमान और पूर्व सेना के अधिकारी और सैनिकों ने सेना में अपने अनुभव को साझा किया इस अवसर घर अतुल यादव, अरविंद सिंह, पवन सिंह, भी सक्रियता से आयोजन की कमान संभालते रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर