शब्द अग्नि न्यूज़ । गुना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके ही पूर्व लिव-इन पार्टनर द्वारा कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की नीयत से पीछे से टक्कर मारी, जबकि पुलिस ने इस गंभीर मामले में केवल लापरवाही से वाहन चलाने (दुर्घटना) की धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीड़ित के अनुसार, वह आरोपी विक्की पंडा निवासी बदरवास के साथ पिछले चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। आरोपी ने उसे पत्नी बनाकर रखा, लेकिन कुछ समय पहले वह किसी अन्य लडकी के साथ रहने लगा। पिछले आठ महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पीड़िता का आरोप है कि विक्की न केवल उसके साथ मारपीट करता था, बल्कि उसके बच्चों को भी प्रताड़ित करता था। घटना वाली शाम आरोपी ने पीड़ित को धोखे से एक पार्क में बुलाया, जहां उसकी नई महिला मित्र और आधा दर्जन अन्य लोग पहले से मौजूद थे। विवाद और मारपीट के बाद जब पीड़िता अपनी जान बचाकर कोतवाली की ओर भाग रही थी। तभी बोहरा मस्जिद के पास आरोपी ने अपनी कार एमपी 20-7652 से उसे पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पैर में चोट आई है।
Author: Shabd Agni
.
