बारामती के पास प्लेन क्रेश, क्रू मेम्बर्स सहित विमान में सवार सभी लोगो की मौत की खबर
शब्द अग्नि न्यूज़ । महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।
अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल रहे हैं। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।
प्लेन हादसे की तस्वीरें…





लाइव अपडेट्स
बारामती एयरपोर्ट के पास एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- मैंने अपनी आंखों से देखा, यह बहुत तकलीफदेह था। जब एयरक्राफ्ट फिसला, तभी लगा था कि वह क्रैश हो जाएगा औैर ऐसा ही हुआ। विमान गिरते ही बड़ा धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद हम इस तरफ दौड़े और देखा कि एयरक्राफ्ट तो आग का गोला बन चुका था। इसके बाद विमान में 4 से 5 धमाके और हुए। फिर कई लोग पहुंचे और विमान से लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि हम कुछ नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और जो हुआ, उसे देखना बहुत दुखभरा था। मैं इसे शब्दों में नहीं बता सकता।
VSR एयरक्राफ्ट टाइप: लियरजेट 45 लोकेशन: बारामती एयरपोर्ट, महाराष्ट्र यात्री: क्रू समेत 5 लोग
डिटेल: बारामती में एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग हुई। विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार अपने निजी सुरक्षा अधिकारी और एक सहायक के साथ मौजूद थे। इसे 2 क्रू मेंबर ऑपरेट कर रहे थे।
गोपीनाथ मुंडे तारीख: 3 जून 2014 निधन- सड़क हादसे में मौत (कार क्रैश) नेता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पद: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री, केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री
संजय गांधी तारीख: 23 जून 1980 निधन- दिल्ली (सफदरजंग एयरपोर्ट के पास प्लेन हादसे में पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
माधवराव सिंधिया तारीख: 30 सितंबर 2001 निधन: चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से मौत पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पद: पूर्व सिविल एविएशन मंत्री, वरिष्ठ नेता
जी.एम.सी. बालयोगी तारीख: 3 मार्च 2002 निधन: खराब विजिबिलिटी के हेलीकॉप्टर क्रैश होने से मौत जगह: आंध्र प्रदेश (कृष्णा जिले में तालाब में क्रैश) पार्टी: तेलुगु देशम पार्टी (TDP), लोकसभा स्पीकर थे
वाई.एस. राजशेखर रेड्डी तारीख: 2 सितंबर 2009 निधन: हेलिकॉप्टर क्रैश होने से मौत पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करके हादसे के बारे में जानकारी ली है।
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।
शरद पवार, सुप्रिया सुले दिल्ली में हैं और दोनों पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल गए हैं
NCP गुट के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे , इसमें NCP के कार्यकर्ता रोते नजर आ रहे हैं। मलबे से बॉडीज को रिकवर कर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
Author: Shabd Agni
.
