VISITORS

0 0 6 0 7 2

February 12, 2026 12:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 12:24 pm

इंदौर : नकली बायो डीजल, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

खाद्य विभाग की टीम ने पंप को मौके पर किया सील
शब्द अग्नि : इंदौर। जिले के देपालपुर स्थित मे. प्राप्ति बायो डीजल पंप द्वारा अवैध रूप से नकली बायो डीजल की बिक्री करने पर रविवार को खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग की टीम  ने पंप को मौके पर सील कर दिया है। मे प्राप्ति बायो डीजल पंप पर प्रारंभिक जाँच में नकली बायो डीजल होना पाया गया है। जांच की कार्रवाई सहायक आपूर्ति अधिकारी शिव सुंदर व्यास देपालपुर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय अस्थान एवं सर्वेश सिंह गामड़ द्वारा की गई। बताया गया कि मे. प्राप्ति बायो डीजल पंप की शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा जांच की गई। प्रारंभिक जांच में नकली बायो डीजल पाए जाने पर को सील किया गया है। इसके साथ ही पंप संचालक द्वारा राज्य सरकार के अधिकृत लाईसेंस प्राप्त छह कंपनी के सप्लायर से सप्लाई नहीं लेकर अनाधिकृत फर्म से सप्लाई लेना पाया गया।

 अमानक स्तर का हज़ारो लीटर बायोडीजल जप्त

बताया गया कि पंप संचालक बीएस 100 मानक का ही बायो डीजल विक्रय कर सकते हैं, बायोडीजल के मानक की डेंसिटी 900 से ऊपर होती है परंतु मौके पर डेंसिटी 821 पाई गई। मौके से कुल 17671 लीटर नकली बायो डीजल जप्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रूपये से अधिक है। नकली बायो डीजल के सैम्पल लेकर पंप में बिक्री बंद करवाते हुए पंप, डिस्पेंसरी यूनिट और भूमिगत टैंक को सील कर दिया गया है। बताया गया कि 6 सैम्पल अधिकृत लेबोरेटरी में टेस्टिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। नमुना रिपोर्ट आने के बाद में आगामी वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर