शब्द अग्नि नई । नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के खिलाफ काली शॉल ओढ़कर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। उनके साथ एसआईआर प्रभावित 13 परिवार और टीएमसी के नेता भी थे। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि ममता ने अपने मुद्दे सीईसी को बताए लेकिन उनका जवाब सुने बिना ही नाराज होकर चली गईं। मुलाकात के बाद ममता ने कहा, ‘मैं बहुत दुखी हूं। मैं दिल्ली की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हूं। मैंने आज तक ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त नहीं देखा। ममता ने कहा- जब गृहमंत्री पश्चिम बंगाल आते हैं तो हम उन्हें रेड कारपेट देते हैं, लेकिन जब हम दिल्ली आते हैं तो हमें ब्लैक कारपेट दिया जाता है।
Author: Shabd Agni
.
