VISITORS

0 0 6 4 6 8

February 28, 2026 9:48 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 28, 2026 9:48 am

होली-पंचमी के पहले जर्जर मकानों का चिन्हांकन

 बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश
शब्द अग्निनेवस । इंदौर। होली और रंगपंचमी के त्योहार को देखते हुए जर्जर मकानों का चिन्हांकन और बिजली के तारों को व्यवस्थित किया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं। ऐसा रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि गेर देखने के लिए कोई जर्जर मकान में न जाए। इसलिए उसे पहले से चिन्हित कर बोर्ड लगा दिया जाए।
निगमायुक्त ने निर्देशित किया है कि सभी जोन के बिल्डिंग अधिकारी, जोनल अधिकारी और भवन निरीक्षक अपने- अपने इलाकों में सर्वे कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं कोई जर्जर बिल्डिंग तो नहीं है, यदि ऐसी बिल्डिंग चिन्हित होती है तो उनकी लिस्ट तैयार करें, बिल्डिंगों का स्पष्ट रूप से चिन्हांकन करें, संबंधित स्थानों पर चेतावनी स्वरूप फ्लेक्स लगाए जाएं। साथ ही आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग कर लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। त्योहारों के दौरान विशेष रूप से उन रास्तों पर ध्यान देने के लिए कहा है जहां होली व रंगपंचमी के अवसर पर जुलूस, गेर और अन्य पारंपरिक आयोजन होते हैं। निगमायुक्त ने विद्युत विभाग से कहा कि वे अपने-अपने जोन इलाकों में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के साथ समन्वय बनाकर अव्यवस्थित केबल वायर, तारों के गुच्छे या नीचे लटके बिजली के तारों का चिन्हांकन करें। ऐसी जगह जहां तारों के कारण मार्ग में बाधा उत्पन्न हो रही है या एक्सीडेंट की आशंका हो, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए तारों को व्यवस्थित किया जाए। आवश्यकतानुसार ऊंचाई और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
आम जनता के आवागमन में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसी क्रम में जनकार्य (वर्कशॉप), जल प्रदाय, रिमूवल शाखा सहित नगर निगम के सभी जोन को अपने-अपने इलाकों से संबंधित व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों की मरम्मत, गड्ढों का समतलीकरण, जल आपूर्ति व्यवस्था की सुचारुता, कचरा कलेक्शन और तुरंत निराकरण आवश्यक मशीनरी और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। संबंधित अधिकारियों को सक्रिय रूप से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। इधर, निगमायुक्त के निर्देश पर जर्जर और खतरनाक बिल्डिगों पर रिमूवल की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में जोन क्रमांक 2 के वार्ड 69 में एक जर्जर मकान के रिमूवल की कार्रवाई की गई। यहां पर ओल्ड राजमोहल्ला में 800 स्क्वेयर फीट के गोपाल मिश्रा के जर्जर मकान पर नगर निगम ने रिमूवल की कार्रवाई की। इस दौरान निगम के अधिकारी व अमला मौजूद रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर