VISITORS

0 0 6 4 6 8

February 28, 2026 9:46 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 28, 2026 9:46 am

नकाबपोश ने महिला के गले और हाथों पर चाकू मारा

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाश घर की पार्किंग ( पोर्च ) में छिपकर बैठा था और मौका मिलते ही महिला पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक भागीरथपुरा साईं मंदिर के सामने रहने वाली सारिका कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई है।
सारिका ने बताया कि वह रात करीब डेढ़ बजे घर का मेन गेट बंद कर ताला लगाने जा रही थीं। इसी दौरान पार्किंग में छिपे एक व्यक्ति ने पीछे से उनके गले पर चाकू से वार कर दिया। उन्होंने बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने दोनों हाथों पर भी चाकू मार दिया, जिससे वे घायल होकर जमीन पर गिर गईं। घायल महिला ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को ताला फेंककर मारने की कोशिश की। इसके बाद बदमाश लोहे का गेट कूदकर मौके से फरार हो गया। कुछ देर तक सारिका बेहोश पड़ी रहीं। उनका बेटा नीचे आया और परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया, परिवार को तब जाकर घटना का पता चला। घटना की जानकारी देते हुए सारिका के देवर विश्वनाथ कश्यप ने बताया कि हमले में उनके गले और दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल वे बोलने की स्थिति में नहीं हैं। सारिका के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पति नगर निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर