VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 7:44 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:44 pm

मथुरा : होटल में भीषण आग 3 झुलसे

शब्द अग्नि न्यूज़। मथुरा के वृंदावन में नए बने सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। इससे होटल के अंदर घना धुआं भर गया। इसमें 3 लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि 40 लोग होटल के अंदर फंस गए। आज ही होटल का उद्घाटन हुआ था। इसके कुछ ही घंटे बाद आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर