VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 3:07 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 3:07 pm

मास्टर प्लान सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | शहर के समग्र ट्रैफिक सुधार और अधोसंरचना विकास को गति देने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क की स्थिति देखी। यह सड़क 1.31 किलोमीटर लंबाई एवं 18 मीटर चौड़ाई की है, जिसका निर्माण काम लगभग 10.76 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है।
महापौर ने निर्माणाधीन मार्ग में बाधक बने अतिक्रमण एवं अन्य निर्माणों को जारी किए गए नोटिसों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। वर्तमान में दबंग दुनिया जीटीएस से लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल तक प्रथम चरण में सड़क निर्माण काम प्रगति पर है। महापौर ने मौके पर गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित एजेंसी को काम में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रास्ता शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
महापौर ने अटल द्वार से बैरवा समाज धर्मशाला तक के रास्ते पर लोगों को हो रही ट्रैफिक असुविधा का संज्ञान लिया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक पूरा निर्माण काम संपन्न नहीं हो जाता, तब तक असुविधा कम करने के लिए तत्काल प्रभाव से पेचवर्क काम किया जाए, जिससे आनाजाना सुगम हो सके। महापौर के साथ एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी थे ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर