पाइप लाइन एवं वॉल्व बदलने एवं रिपेयरिंग के कामों को भी देखा
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में चल रहे नर्मदा पाइपलाइन संधारण कार्यों का गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निरीक्षण किया। इस दौरान एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा सहित नगर निगम के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर ने भागीरथपुरा पानी की टंकी परिसर से लेकर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चल रहे पाइपलाइन कार्यों की मौके पर जाकर स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने नर्मदा जलप्रदाय लाइन में किए जा रहे वाल्व बदलने, रिपेयरिंग और अन्य आवश्यक सुधार कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भागीरथपुरा क्षेत्र में जल्द से जल्द स्थिति सामान्य कर सुचारू जलप्रदाय सुनिश्चित किया जाए। महापौर ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूरे करना प्राथमिकता है, ताकि जिन क्षेत्रों में अभी जलप्रदाय सुचारू है, वहां किसी तरह की बाधा न आए और साथ ही शेष क्षेत्रों में भी नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी चर्चा की। बता दें कि भागीरथपुरा दूषित जल के कारण 25 लोगों की जान चली गई, वहीं कई लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इस घटना के बाद से ही यहां पर नर्मदा और ड्रेनेज लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है।
Author: Shabd Agni
.
