VISITORS

0 0 7 2 1 0

April 3, 2026 11:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

April 3, 2026 11:53 am

कमरे में निर्वस्त्र मिला एमबीए छात्रा का शव

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा तीन दिन से लापता थी। 10 फरवरी की रात कॉलेज के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर छात्रा के मोबाइल फोन से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें युवक का चेहरा इमोजी से छिपा था, जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा है। परिजन का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके स्टेटस पर भी आपत्तिजनक वीडियो लगाए और उसके संपर्क में रहने वालों को भी भेजे।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना अंकल गली की है। सूचना मिलते FSL टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जिस कमरे से शव मिला है, वह मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया का है। जो उसने किराए से ले रखा है। दोनों सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए में सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से ही पीयूष लापता है। पुलिस के अनुसार, युवती 10 फरवरी से लापता थी।

उस दिन वह आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर पिता के साथ घर से निकली थी। पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था। वहां से उसने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है। रात 11 बजे तक लौट आएगी। बहन ने कहा कि वह यह बात खुद पिता को बता दे। इसके बाद युवती घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। युवती के पिता ने बताया कि थाने से फोन आया था कि वे तुरंत पीयूष के कमरे पर पहुंचें, पुलिस टीम भी वहां आ रही है।

बेटी की पहचान उन्होंने उसके मोजों से की। पिता का आरोप है कि छात्रा को यातनाएं देकर हत्या की गई। उसके कई वीडियो वायरल किए गए। मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल किया गया। उन्होंने कहा कि बेटी ने कुछ बातें छोटी बहन को बताई थीं, जिससे यह जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसी रात कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप में युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें युवक का चेहरा इमोजी से ढंका हुआ था, जबकि युवती का चेहरा साफ दिख रहा था। कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो हटाकर अगले दिन 11 फरवरी को युवती के पिता को बुलाया।

बताया कि दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। इसके बाद परिजन रावजी बाजार थाने पहुंचे, जहां से उन्हें पंढरीनाथ थाने भेजा गया और देर रात गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई। 12 फरवरी को पूरे दिन युवती की तलाश चलती रही, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और टालमटोल करती रही। परिवार की आशंका के आधार पर एक पुलिसकर्मी युवती के क्लासमेट पीयूष के कमरे तक पहुंचा भी, लेकिन केवल बाहर से ताला लगाकर मकान मालिक को किसी के आने पर सूचना देने की बात कहकर लौट गया।

शुक्रवार को अंकल गली स्थित उसी कमरे से बदबू आने की शिकायत मिलने पर द्वारकापुरी पुलिस पहुंची। ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां युवती का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती के मोबाइल से उसके साथ के आपत्तिजनक वीडियो स्टेटस पर लगाने के साथ-साथ फोन में सेव नंबरों पर भी भेजे थे। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक, पीयूष के पिता घनश्याम मंदसौर में किराना दुकान चलाते हैं। उसकी बहन की सगाई हो चुकी है। पीयूष पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर में रह रहा था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर