शब्द अग्नि / इंदौर। क्राइम ब्रांच की टीम ने 13.82 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक बदमाश को पकड़ा। ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए है। बदमाश गाड़ी रिपेयरिंग का काम करता है और 8वीं तक पढ़ा हुआ है।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद टीम लोखंडे पुल पर पहुंची। यहां पर रोड किनारे एक व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर की बाइक पर बैठा दिखा, जो गतिविधि से संदिग्ध लगा। टीम ने उसकी घेराबंदी की तो टीम को देखकर वह घबरा गया। उससे पूछताछ कि तो उसने अपना नाम भूपेंद्र डिगवा निवासी एरोड्रम बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 13.82 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। बाइक सहित उससे 2 लाख 30 हजार रुपए का माल बरामद किया है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बदमाश से पूछताछ की तो पता चला कि वह गाड़ी रिपेयरिंग का काम करता है और 8वीं तक पढ़ाई की है। उससे ये जानकारी निकाली जा रही है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लेकर आता था और शहर में किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। इसके साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक कराए जा रहे हैं। बदमाश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में कायमी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author: Shabd Agni
.
