शहर के रहवासी क्षेत्रों में बढ़ती अवैध गतिविधियों, कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर की चर्चा
शब्द अग्नि / भोपाल । एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने भोपाल कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर शहर की बढ़ती अव्यवस्था एवं कानून व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कमिश्नर से चर्चा में कहा कि पुराने भोपाल और रहवासी क्षेत्रों में अव्यवस्था बढ़ती जा रही है ट्रैफिक जाम, हर थोड़ी दूरी पर चेकिंग और रहवासी क्षेत्रों में शराब पीकर उपद्रव करने वालों से आमजन को भारी परेशानी पड़ती है पुलिस प्रशासन इन असामाजिक तत्वों पर शीघ्र से शीघ्र कड़ी कार्यवाही करे कमिश्नर ने अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जाएगी साथ ही शहर में कांबिंग गश्त के जरिए नजर रखी जाएगी
देर रात तक चलती है गतिविधियां
एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने कमिश्नर से चर्चा के दौरान कहा कि कोहेफिजा जैसे पॉश एवं शांत रहवासी क्षेत्रों में भी अब असामाजिक तत्वों का देर रात तक जमावड़ा लगा रहता है कई बार राह चलते मनचले महिलाओं एवं युवतियों को परेशान करते है जिससे कि असुरक्षा एवं भय का माहौल उत्पन होता है ऐसे लोगों पर कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना चाहिए
Author: Shabd Agni
.
