VISITORS

0 0 7 1 7 6

March 30, 2026 11:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 11:06 pm

सवाल सुनते ही तमतमा गए मंत्री तुलसी सिलावट

पत्रकार को कहा- यह अधिकार मैं किसी नहीं देता
शब्द अग्नि न्यूज़ । ग्वालियर। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट से एक पत्रकार ने शहर की बदहाली को लेकर सवाल पूछा तो वह हत्थे से उखड़ गए। पत्रकार ने प्रभारी मंत्री से शहर की जर्जर सड़कों, बदहाल अस्पताल व्यवस्था और मंत्री की सक्रियता को लेकर सवाल किया था। उनसे पूछा गया कि जब महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा होता है, तभी आप ज्यादा सक्रिय नजर आते हैं। यह सुनते ही मंत्री महोदय तिलमिला गए । तुलसी सिलावट ने कड़े स्वर में जवाब देते हुए कहा कि आप मुझे निर्देश देने की स्थिति में नहीं हैं,
भाषा का सही उपयोग कीजिए ।
मुझे यह पूछने का अधिकार मैं किसी को नहीं देता। मेरा पूरा कामकाज पार्टी और सरकार के पास दर्ज है। सालभर का रिकॉर्ड देख लीजिए, फिर बात कीजिए । उनके इस बयान से माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया और मौके पर मौजूद अधिकारी व अन्य लोग स्थिति संभालते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम ने एक तरफ जहां मंत्री और मीडिया के बीच संवाद की तीखी झलक दिखाई, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक बैठकों के जरिए किसानों के मुद्दे पर तत्परता भी सामने आई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर