VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 9:39 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:39 pm

नाबालिग की कुएं में गिरने से मौत

खेल के दौरान विवाद में दोस्त को धक्का दिया
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | खजराना पुलिस ने एक नाबालिग की मौत के मामले में उसके दो नाबालिग दोस्तों के खिलाफ धमकाने, मारपीट और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि खेल के दौरान विवाद होने पर दोस्तों ने उसे धक्का दिया, जिससे वह कुएं में गिर गया। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना कबूल की। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, पटेल नगर निवासी समीर राठौर का शव 6 फरवरी को पुष्प विहार कॉलोनी स्थित एक कुएं में मिला था। परिजनों ने बताया था कि वह दोस्तों के साथ खेलने गया था। शुरुआती पूछताछ में दोनों नाबालिग साथ होने से इनकार करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर सच सामने आ गया। आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन कहासुनी के दौरान उन्होंने समीर को अपशब्द कहे और धक्का दे दिया, जिससे वह गहरे कुएं में गिर गया। डर के कारण दोनों उसे वहीं छोड़कर घर चले गए और किसी को जानकारी नहीं दी। रात में परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। अगले दिन समीर का शव कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर