VISITORS

0 0 6 0 4 5

February 11, 2026 2:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 2:24 pm

सीएम के विरोध पर नाबालिग को जेल

शब्द अग्नि न्यूज़ । शहडोल। जिले में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां 17 साल 8 महीने छात्र को 19 दिन उम्र वयस्क मानकर जेल भेज दिया गया। इसके कारण छात्र मंगलवार को 12वीं बोर्ड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा नहीं दे सका। मामले की शुरुआत 8 फरवरी को हुई, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धनपुरी में वाटर पार्क लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने शहडोल आए थे। दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री का काफिला गोपालपुर तिराहे से लालपुर हवाई पट्टी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री के निकल जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। धारा 151 के तहत रात करीब 8 बजे सभी को बुढार तहसीलदार सुमित कुमार गुर्जर सामने पेश किया गया। 37 लोगों को सशर्त जमानत मिल गई, लेकिन तीन को जमानत नहीं दी गई। इनमें नाबालिग छात्र भी शामिल था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर