VISITORS

0 0 6 5 3 2

March 3, 2026 4:59 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 3, 2026 4:59 am

बदमाशों ने ट्रेवलर के कांच तोड़े

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। चेतन स्कूल के पास खड़ी एक ट्रेवलर गाड़ी के कांच बदमाशों ने चकनाचूर कर दिए। मामला रामानंद नगर में शनिवार रात करीब 2 बजे का है। गाड़ी मालिक जितेंद्र धारवा घर में सो रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज से नींद खुली बाहर आकर देखा तो ट्रेवलर के कांच टूटे पड़े थे। आसपास के लोग भी आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
हैरानी की बात यह है कि बदमाशों ने 5 दिन पहले भी जितेंद्र की टवेरा कार के कांच फोड़े थे। छत्रीपुरा, एरोड्रम और चंदन नगर इलाके में बदमाशों ने एक के बाद एक करीब दर्जनभर गाड़ियों के कांच तोड़ दिए थे। उस मामले में पुलिस ने धुव और सावन नाम के आरोपियों को पकड़ा था। कार्रवाई के बाद लोगों ने अफसरों का स्वागत कराया था। इस बार पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस CCTV फुटेज नहीं लगे हैं। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाश नशे में वारदात कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने रहवासियों में डर का माहौल बना दिया है। सवाल उठ रहा है कि जब पहले आरोपी पकड़े जा चुके है फिर वारदात हो गई। उन्होने पुलिस से सख्त कारवाई की मांग की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर