रिश्तेदार ने रात 3 बजे दरवाजा खटखटाया
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। आजाद नगर इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय महिला ने अपने रिश्तेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना के समय महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी, जो पीड़िता का परिचित है और घर से कुछ दूरी पर रहता है, देर रात करीब 3 बजे तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा। पीड़िता को लगा कि परिवार का कोई सदस्य होगा, इसलिए उसने दरवाजा खोला। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने आरोपी को धक्का देकर शोर मचाया, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी सास को पूरी बात बताई और सोमवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जुबेर पुत्र मुबारिक बैग के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Shabd Agni
.
