VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 6:12 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 6:12 pm

3 करोड़ लीटर से ज्यादा पानी हो सकेगा स्टोर

ऊंचाई पर स्थित कई क्षेत्रों में वर्तमान में जलापूर्ति में आसानी होगी
शब्द अग्नि / इंदौर। फलबाग क्षेत्र में 18 करोड़ रुपए की लागत से संपवेल (जल संग्रहण केंद्र) तैयार किया जा रहा है। इसकी संग्रहण क्षमता 3 करोड़ लीटर से ज्यादा होगी। इससे आने वाले भविष्य में जलापूर्ति व्यवस्था भी मजबूत होगी। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया जा रहा है। बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर अभिषेक शर्मा बबलू इस काम को देखने पहुंचे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि आगरा-मुंबई रोड के समीप स्थित बने फलबाग क्षेत्र में यह संपवेल बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से लगभग 3 करोड़ लीटर से अधिक पानी का संग्रहण संभव होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम क्षेत्र के अन्नपूर्णा, द्वारकापुरी, राजेंद्र नगर, प्रगति नगर सहित ऊंचाई पर स्थित कई क्षेत्रों में वर्तमान में जलापूर्ति में तकनीकी कठिनाइयां आती हैं, जिसके कारण वहां स्थित पेयजल टंकियां अपनी पूर्ण क्षमता से नहीं भर पाती हैं। वर्तमान में अमृत प्रोजेक्ट 2.0 तथा नर्मदा जल प्रदाय योजना के चौथे चरण के पूर्ण होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में पश्चिम क्षेत्र में जल प्रदाय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह संपवेल एक वैकल्पिक एवं प्रभावी समाधान सिद्ध होगा। फल बाग क्षेत्र में निर्मित किए जा रहे इस संपवेल से संग्रहित जल को ऊंचाई पर स्थित लगभग 10 पेयजल टंकियों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नियमित एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। महापौर ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आने वाले समय में पश्चिम क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर