VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 2:44 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 2:44 pm

गणतंत्र परेड 2026 में दिखेगी MP की झांकी

कर्तव्य पथ पर जीवंत होगी लोकमाता अहिल्या बाई की गौरव गाथा
शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। गणतंत्र दिवस 2026 नई दिल्ली के ‘कर्तव्य पथ पर मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और नारी शक्ति का का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस वर्ष मध्यप्रदेश की झांकी “पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर” के ल्याबाई व्यक्तित्व और उनके महान कृतित्व पर केंद्रित होगी। यह वर्ष लोकमाता की 300वीं जयंती का है, जिसे प्रदेश सरकार झांकी के माध्यम से पूरे विश्व के सामने गर्व के साथ प्रस्तुत कर रही है।
कर रहा है।
मध्यप्रदेश की इस गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान दिलाने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा ‘पीपुल्स च्वाइस अवार्ड’ के अंतर्गत ऑनलाइन वोटिंग का आयोजन किया जा रहा है। सभी प्रदेशवासी MyGov पोर्टल के लिंक https://www.mygov.in/
node/357048/ पर जाकर राज्यों की सूची में ‘Madhya Pradesh’ का चयन कर अपना बहुमूल्य मत दे सकते है वोटिंग की समय सीमा 26 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। झांकी के अग्र भाग में -लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की वह चिर परिचित वात्सल्यमयी प्रतिमा प्रदर्शित की जायेगी, जिसमें वे हाथ में शिवलिंग धारण किए हुए है यह दृश्य भारतीय मातृशक्ति की सौम्यता और अदम्य आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है झांकी के मध्य भाग में उन्हें अश्व पर सवार एक कुशल प्रशासक और वीरांगना के रूप | दिखाया जायेगा। झांकी के पिछले हिस्से में मां नर्मदा के तट पर स्थित ऐतिहासिक हासिक महेश्वर घाट, मंदिर और किले की भव्यता को उकेरा जायेगा। इसके साथ ही, लोकमाता द्वारा देश के विभिन्न कोनों में कराए गए मंदिरों के जीणोद्वार, जैसे वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर, बद्रीनाथ, केदारनाथ, सोमनाथ और और जगन्नाथपुरी आदि को भी पैनल के के माध्यम से दर्शाया जायेगा । झांकी का एक विशेष आकर्षण विश्व प्रसिद्ध ‘महेश्वरी साड़ी’ का निर्माण करती महिलाएं रहेंगी, जो प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। झांकी के साथ चलते लोक कलाकार अपनी लोक धुनों से समां बांधेंगे।
कुल 30 झांकियाँ शामिल होंगी
यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेबेन की गरिमामयी उपस्थिति में निकलने वाली इस परेड में में कुल 30 झांकियों शामिल होंगी, जिनमें 17 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी रहेगी। रक्षा मंत्रालय द्वारा इस वर्ष “स्वतंत्रता का मंत्र-वंदि-मातरम” तथा “समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत” ‘ की विशेष थीम निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश की झांकी लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती और उनके अद्वितीय आध्यात्मिक व प्रशासनिक योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर