VISITORS

0 0 7 1 8 7

March 31, 2026 3:44 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 3:44 pm

जोन 14 में निगमायुक्त सिंघल ने किया निरीक्षण

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने गुरुवार को जोन क्रमांक 14 के अंतर्गत आने वाले सुदामा नगर, हवा बंगला रोड, 60 फीट रोड, प्रभु नगर, अन्नपूर्णा नगर सहित विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से बात की और गंदे पानी की समस्या और जलापूर्ति न होने से जुड़ी शिकायतें सुनीं। जलापूर्ति बाधित होने के मामलों में सुधार कार्य प्राथमिकता से करने को कहा।
जल सुनवाई और जलप्रदाय समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई शिकायतों को निगमायुक्त ने गंभीरता से लिया था। इसी के तहत वे संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय और सीवरेज व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाइपलाइन संधारण, लीकेज, वाल्व संचालन, क्लोरिनेशन तथा जलापूर्ति से जुड़े अन्य तकनीकी बिंदुओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में गंदे पानी की समस्या या जलापूर्ति बाधित है, वहां संधारण और सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि काम पूरा होने के बाद दोबारा चेक कर सुनिश्चित करें कि समस्या का स्थायी समाधान हो। इस दौरान निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त आशीष पाठक, संबंधित जोनल अधिकारी, जलप्रदाय विभाग के अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें कि नगर निगम द्वारा हर मंगलवार को जल सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई लोगों द्वारा पानी से संबंधित शिकायतें की जा रही हैं। इन्हीं शिकायतों को दूर करने के लिए निगम के अधिकारी मैदान में हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर