VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 3:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 3:32 pm

पूर्व विधायक का कथावाचक विवादित बयान,

बोले – जूतों की माला पहनाकर निर्वस्त्र घुमाया जाए ऐसे कथावाचकों को
शब्द अग्नि न्यूज़ / छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों पर विवादित बयान दिया है। प्रजापति ने कहा- अब बहन-बेटियां तो प्लॉट हो गई हैं। कोई भी सौ बार रजिस्ट्री कराओ, हजार बार रजिस्ट्री कराओ। बहन-बेटियों की छाती से पृथ्वी हिलने लगी है, ये अनिरुद्धाचार्य कहते हैं।

प्रजापति ने आगे कहा- एक अंधाचार्य है, वह कहता है कि वाइफ मतलब वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर एंजॉय तुम भी अपनी एंजॉय वाली मां से पैदा हुए हो का? कितने लोगों ने एंजॉय किया है? तभी तुम्हारी आंखें खराब हो गईं, अंधरा एक बाबा लाली लगाकर कहता है, 25 साल की लड़कियां कथाओं में जाकर अपनी जवानी ‘उतार कर’ आती हैं। मैं चाहता हूं कि हमको फांसी दी जाए, संतोष वर्मा जी को आईएएस से हटा दिया जाए, लेकिन पहले उनको (कथावाचकों को) जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए, जो व्यास पीठ से ऐसा बोलते हैं।
प्रजापति ने ये बात रविवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के महासम्मेलन में कही। आरडी प्रजापति ने 2013 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर जीता था। 2018 में पार्टी ने उनका टिकट काटकर उनके बेटे राजेश प्रजापति को दे दिया। राजेश प्रजापति 2018 से 2023 तक विधायक रहे। इस दौरान आरडी प्रजापति ने सपा जॉइन कर ली। सपा के टिकट पर ही टीकमगढ़ से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें वे हार गए थे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने वाइफ (WIFE) शब्द का फुल फॉर्म समझाया। उन्होंने कहा- वाइफ मतलब…
W = Wonderful

I = Instrument
F = For
E = Enjoy
यानी हिंदी में कहें तो पत्नी आनंद का साधन है। विवाहित लोग ही इसका सही अर्थ समझ सकते हैं और अविवाहित लोग या साधु इस पर टिप्पणी न करें, नहीं तो झगड़ा हो सकता है। यह वीडियो 25 जुलाई 2025 को रामभद्राचार्य के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। WIFE और पत्नी में क्या अंतर है, रामभद्राचार्य ये समझाया था। हालांकि, वीडियो में से केवल WIFE वाले पार्ट को ट्रोल किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर