VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 11:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 11:54 am

25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

शब्द अग्नि न्यूज़ ।बड़वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त मतदान केंद्र स्तर पर 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जायेगा। हर साल मतदाता दिवस का आयोजन किसी विशेष थीम के अनुसार किया जाता है। यह थीम वोटर्स को भागीदारी, वोटर्स तक पहुँचने और बातचीत के लिए एक संदेश देती है। इस साल की थीम है माय इण्डिया माय वोट जिसकी टैगलाइन है – सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इण्डियन डेमोक्रेसी (भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक)। इस अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में डिबेट, ड्रामा, निबंध प्रतियोगिता, मतदाता शपथ जैसी गतिविधियाँ आयोजित करके चुनावी भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। वही बड़वानी जिले की चारों विधानसभा स्तर पर एवं सभी 1370 मतदान केन्द्रों पर 25 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। युवा मतदाताओं को वैच एवं एपिक कार्ड वितरित किये जाएंगे ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर