VISITORS

0 0 7 1 6 5

March 30, 2026 8:21 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 8:21 am

नई एजेंसी संभालेगी महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी मंदिर समिति,

 

जनवरी से 1000 गार्ड के साथ शुरू करेगी कंपनी अपना काम
शब्द अग्नि / उज्जैन। नए वर्ष से श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा दिल्ली की सुरक्षा एजेंसी कोर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पास होगी। इस सुरक्षा व्यवस्था के लिए महाकाल मंदिर समिति करीब 20 करोड़ रुपए सालाना खर्च करेगी। महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि इससे पहले काम कर रही कंपनी क्रिस्टल और केएसएस कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। नए टैंडर के लिए कई कम्पनी ने आवेदन दिया था। जिसके बाद दिल्ली की कोर सर्विसेज कंपनी को सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। कंपनी एक जनवरी से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। इस बार कुछ नए टर्म कंडीशन के साथ कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है

कंपनी एक हजार गार्ड को मंदिर में लगाएगी

इसके साथ ही इसमें कुछ गार्ड हथियारों के साथ भी मांगे गए है। सभी को ड्रेस कोड में रहने को कहा गया है। कंपनी को मंदिर में डोर मेटल डिटेक्टर, हैंड मेटल डिटेक्टर, वॉकी-टॉकी के साथ उच्च कौशल सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और गार्ड को तैनात करने को कहा गया है। इससे पहले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही क्रिस्टल कंपनी में 700 गार्ड तैनात थे। नयी कंपनी 1000 गार्ड के साथ काम शुरू करेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर