VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 5:35 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 5:35 pm

नई दिल्ली : मोदी ने ट्रम्प से फोन पर बात की

दोनों देशों के संबंध बेहतर करने पर चर्चा
नई दिल्ली / वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की। मोदी ने कहा कि उनकी बातचीत गर्मजोशी भरी और सकारात्मक रही। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया। साथ ही अहम तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी हैं।
अमेरिका की एक हाई लेवल ट्रेड टीम भारत के दौरे पर आई है। यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस टीम का नेतृत्व अमेरिकी डिप्टी ट्रेड प्रतिनिधि रिक स्विट्जर कर रहे हैं। अब इस दौरे का मकसद है कि दोनों देश नई द्विपक्षीय ट्रेड डील की फर्स्ट स्टेज को आखिरी रूप देने की कोशिश करें। यानी कि वो डील जो भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में थी, उसे पूरा करने की दिशा में कदम बढ़े।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर