VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:54 am

युवती के रिश्तेदारों को भेजे आपत्तिजनक लेटर

इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाले आयुष अग्निहोत्री को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जुलाई 2025 में एक युवती के बारे में अभद्र भाषा वाले लेटर उसके रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भेजे थे। पीड़िता ने इसके बाद बाणगंगा थाने में शिकायत की थी। सात महीने बाद क्राइम ब्रांच को आरोपी का पता चला और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, जुलाई 2025 में युवती ने शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके और उसकी बहनों के बारे में अभद्र भाषा वाले पत्र भेज रहा है, जिससे परिवार और युवती को मानसिक कष्ट हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में आयुष अग्निहोत्री निवासी वैशाली नगर को पकड़ा। उसकी शादी पीड़िता की बहन से तय होने वाली थी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया था। बदला लेने के लिए उसने न्यूड फोटो वाले पोस्टर भी अलग-अलग डाक घरों से पीड़िता के घर भेजे। आयुष पेशे से इंजीनियर है और डाटा एनालिसिस का काम करता है। उसका युवती से जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से परिचय हुआ था। जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक आरोपी सात बार अलग-अलग जगहों से पत्र भेज चुका था, जिनमें उज्जैन, देवास, खातेगांव और अष्टा शामिल हैं। वह टोपी और मास्क पहनकर अपनी पहचान छिपाता था। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, बाणगंगा की टीम सात महीने तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद क्राइम ब्रांच को 25 दिन पहले यह प्रकरण मिला और सायबर व डेटा टीम की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर