VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 7:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:07 am

एक दिवसीय महेश्वर धार्मिक यात्रा का आयोजन

शब्द अग्नि / इंदौर। श्री हूमड़ जैन समाज ट्रस्ट इंदौर समाज में सामूहिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ग के लिए कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते है। इसी तारतम्य में हूमड़ समाज ट्रस्ट की महिला संकाय द्वारा समाज की महिलाओं हेतु 1 दिवसीय महेश्वर धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा का आयोजन शनिवार, 27 दिसम्बर को किया गया। प्रातः 7 बजे 2 बस द्वारा समाज की 85 महिलाएं इंदौर से प्रस्थान हुई। रास्ते में स्वादिष्ट स्वल्पाहार के पश्चात महेश्वर पहुंचे। महेश्वर में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचकर सम्मेद शिखर विधान का आयोजन रखा गया, जिसमें 3 मुख्य इंद्राणी एवं 16 इंद्राणियों का सौभाग्य समाज की महिलाओं को प्राप्त हुआ । विधान के पश्चात महेश्वर में एक और स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन सेठी जी का मंदिर के दर्शन कर महेश्वर के प्रसिद्ध साड़ी मार्केट में भ्रमण किया । तत्पश्चात सबसे आकर्षक एवं मुख्य घाट पर लाइट एंड साउंड शो का सबने आनंद लिया, जो वास्तव में अभूतपूर्व था। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं के आत्मीयता में अभिवृद्धि करना था । दिनभर साथ रहकर आपसी मेलमिलाप ने इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की। संपूर्ण यात्रा को सफल बनाने में महिला संकाय की मुख्य संयोजक श्रीमती आराधना आंजनिया, श्रीमती सीमा भांचावत, पूर्वी क्षेत्र संयोजक श्रीमती हीना बोबड़ा, पश्चिम क्षेत्र संयोजक श्रीमती सोनाली बागड़िया एवं उनकी पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ, सभी को हार्दिक बधाई ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर