VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 4:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 4:05 pm

ओवैसी : वंदे मातरम वफादारी का सर्टिफिकेट नहीं

” यह वतन मेरा है, हम इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे “

शब्द अग्नि / नई दिल्ली । अपने चिर परिचित अंदाज में वन्दे मातरम् के मुद्दे पर संसद में बेबाकी से पक्ष रखते हुए हैदराबाद के AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा में कहा, ‘यह वतन मेरा है, हम इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. हम भारत माता को एक देवी के रूप में संबोधित कर रहे हैं, तो हम इसमें धर्म को ला रहे हैं. संविधान में देश के प्रति निष्ठा की बात है, किसी देवी की पूजा की नहीं. हुकूमत इस पर जोर-जबर न करे, अगर जबरदस्ती करेंगे तो यह संविधान के खिलाफ होगा. क्या विपक्ष वंदे मातरम को वफादारी का सर्टिफिकेट बनाना चाहता है

मुसलमानों से देशभक्ति का सर्टिफिकेट मत लीजिए

ओवैसी ने मुसलमान के वंदे मातरम न गाने की वजह समझाते हुए कहा, ‘हम अपनी मां की इबादत नहीं करते, हम कुरान की भी इबादत नहीं करते और इस्लाम में अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं. वतन मेरा है हम इसे छोड़कर नहीं जाएंगे. वफादारी का सर्टिफिकेट हमसे मत लीजिए.’

ओवैसी सहित कई सांसदों ने वंदे मातरम पर केन्द्र सरकार को घेरा 

मुस्लिम पहचान को कंट्रोल कर रही सरकार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से JKNC सांसद आगहा सैयद रूहुल्लाह ने सदन में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राष्ट्रवाद के हथियार से मुस्लिम पहचान को कंट्रोल कर रही है. वंदे मातरम थोपना और बुलडोजर कार्रवाई अलग घटनाएं नहीं, बल्कि एक बड़ी राजनीतिक रणनीति है. सरकार बेरोजगारी और महंगाई पर से ध्यान हटाना चाहती है. ‘?’

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर