VISITORS

0 0 6 2 8 1

February 19, 2026 5:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 19, 2026 5:06 pm

यात्रियों को मिले सस्ता और गुणवत्तापूर्ण नाश्ता

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर हवाई यात्रियों को किफायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना अब इंदौर एयरपोर्ट पर भी लागू होने जा रही है। डिपार्चर हॉल में कैफे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और 1 अप्रैल से इसकी शुरुआत की योजना है। इसके शुरू होते ही यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी कम कीमत पर चाय, नाश्ता और हल्का भोजन उपलब्ध होगा।

एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाद्य पदार्थों के विकल्प के रूप में सस्ती दरों पर बेसिक फूड उपलब्ध कराना इस योजना का उद्देश्य है। देश के अधिकांश एयरपोर्ट पर खाने- पीने की वस्तुएं महंगी होने की शिकायतें लंबे समय से मिलती रही हैं। खासकर इकोनॉमी क्लास के यात्रियों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह अतिरिक्त बोझ बन जाता था। इसी समस्या के समाधान के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान योजना की भावना के अनुरूप ‘यात्री कैफे’ योजना की शुरुआत की है, ताकि यात्रियों को किफायती दरों पर अच्छा खाना-पीना मिल सके। देश के कई हवाई अड्डों पर इस प्रकार के किफायती फूड काउंटर शुरू किए जा चुके हैं, जहां यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इंदौर एयरपोर्ट पर इसकी शुरुआत होने से यहां से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर