VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 9:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:03 am

आग लगने से पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | बाणगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह एक घर में आग लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश शर्मा के रूप में हुई है, जो शुक्ला ब्रदर्स पेट्रोल पंप में कर्मचारी था। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।
पुलिस के अनुसार घटना रेवती रेंज इलाके की है। सुबह आसपास के लोगों ने राकेश शर्मा के घर से धुआं निकलते देखा। मोहल्ले के लोग पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी । उसका शव घर के अंदर जली हुई अवस्था में मिला। राकेश के पिता ओंकार शर्मा ने बताया कि राकेश गुरुवार रात अस्पताल से घर लौटे थे। उनके बड़े बेटे का उसी रात एक्टिवा से एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसके पैर में फ्रैक्चर आया था। रात में राकेश अस्पताल में बेटे के पास थे और देर रात घर आए थे। अस्पताल भर्ती बेटे के पास दो बच्चे और मां थी। जबकि एक बेटा दादा के घर पर था। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मौके से गैस सिलेंडर की नली जली हुई अवस्था में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः सुबह चाय बनाने के दौरान गैस चालू करते समय आग लगी हो, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ओंकार शर्मा ने बताया कि सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घर से धुआं निकलने की जानकारी दी थी। वे मौके पर पहुंचे और आग बुझाई गई, तब राकेश अंदर जला हुआ पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर