शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर कोर्सेज के लिए परीक्षा की तैयारी कर ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमए, एमकॉम, एमएससी और एमबीए सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा कोर्सेज का टाइम टेबल जारी कर दिया है। चौथे सेमेस्टर की ये परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी और महज 20 दिनों के भीतर संपन्न करा ली जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग के एकेडमिक कैलेंडर को पटरी पर लाने के लिए विश्वविद्यालय ने इस बार रिजल्ट की डेडलाइन भी तय कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी के मुताबिक, पेपर खत्म होते ही कॉपियों की जांच शुरू कर दी जाएगी। अप्रैल के तीसरे हफ्ते से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा, जिसे 45 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। कोशिश यही है कि मई के अंत तक चौथे सेमेस्टर के नतीजे घोषित कर दिए जाएं, ताकि 30 जून तक सभी कोर्सेज का सत्र पूरा हो सके।
Author: Shabd Agni
.
