VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 12:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:34 pm

ज्वेलर्स के घर धमकी भरे लेटर के साथ पिस्टल

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। द्वारकापुरी में शुक्रवार रात सनावद गए एक ज्वलेर्स के घर पर धमकी भरे लेटर के साथ एक गिफ्ट पहुंचा। यहां गिफ्ट के अदंर जंग लगी देसी पिस्टल थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज निकाले । जिसमें मुंह पर गमछा बांधे आरोपी कैद हुआ है। पुलिस की टीम अब इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
द्वारकापुरी के रिलेक्स गार्डन के पीछे महेश पटेल पत्नी बच्चों के साथ रहते हैं। यहां शुक्रवार को जब उनकी पत्नी घर पर थी। तब एक व्यक्ति उनके हाथ में पार्सल देकर गया। जब महिला ने पार्सल खोला तो उसमें एक लाल पैकिंग थी।
अंदर बक्से में देसी पिस्टल रखी रखी मिली। वहीं एक पत्र भी था, जिसमें महेश पटेल का नाम लिखा था। धमकी के साथ बात नहीं मानने पर परिणाम भुगतने की बात कही। दूसरी तरफ पुलिस के पास जब मामला पहुंचा तो उन्होंने प्रकरण दर्ज कर पार्सल भेजने वाली की तलाश के लिए टीम बनाई है। पुलिस को इलाके में लगे एक कैमरे से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें टोपी पहने एक युवक दिखा है। उसी ने महेश पटेल के यहां गिफ्ट सौंपा था। महेश शिवाय ज्वेलर्स के नाम से काम करते हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने सराफा इलाके में दुकान खोली है। पुलिस प्रॉप्रट्री विवाद और रुपए के लेनदेन के एगंल पर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को सीसीटीवी में दिखे आरोपी की भी जानकारी नहीं मिली है। महेश की पत्नी ने भी बताया कि जब युवक घर आया तो उसका चेहरा ढंका हुआ था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर