VISITORS

0 0 6 5 3 8

March 4, 2026 5:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 4, 2026 5:20 am

सीएम को काले झंड दिखाने से पहले पुलिस ने उठाया

युवक कांग्रेस नेता रजत डंडीर शाहरुख मिर्जा सुल्तान भुट्टो आठ घंटे नजर बंद
मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट को काले झंडे दिखाने की बना रहे थे योजना पुलिस घर से गिरफ्तार कर लाई थाने
शब्द अग्रि न्यूज़ । खरगोन । मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कैबिनेट की बैठक से पहले शहर में हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा चल सोमवार की सुबह अचानक पुलिस हरकत में आई और युवक कांग्रेस के नेताओं को उनके घर से उठाकर थाने पर ले आई, कोई कुछ समझ पाता तब तक पुलिस युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजत डंडीर विधानसभा अध्यक्ष शाहरुख मिर्जा और पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुल्तान भुट्टो को अपने साथ पुलिस वाहन में बिठाकर ले गए, हालांकि यह तीनों ही पदाधिकारी मोहन यादव मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे और हाथों में काले झंडे दिखाई दे रहे थे, पुलिस की

गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश देती पुलिस
पूर्व विधायक रवि जोशी जिला अध्यक्ष रवि नाईक रहे नदारत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस के इन नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रवि जोशी जिला अध्यक्ष शहर रवि नाईक नदारत रहे ना ही ब्लॉक अध्यक्ष थाने पहुंचे ना ही शहर अध्यक्ष ने सुध कोई सुध ली राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है कि पूर्व विधायक रवि जोशी के खेमे से आने वाले यह नेता पार्टी से ऊपर गुटबाजी के चलते नदारत रहे हालांकि यूथ कांग्रेस के चुनाव में मौजूदा पदाधिकार पूर्व विधायक रवि जोशी के कट्टर समर्थकों को ही पटखनी देकर ही चुनाव जीते है। पूछताछ में पता चला कि यह लोग मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों को काले झंडे दिखाने जाने वाले थे, जिसकी आशंका के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाकर नजर बंद कर दिया।

थाने में नजर बंद युवा नेता
पार्टी में नई जान फूंकते युवा नेता
बताया जाता है कि कांग्रेस यूथ के चुनाव में एक तरफा जीत हासिल करने वाले इन युवा नेताओं ने पार्टी में एक नहीं जान फूंक दी है जब से रजत जिला अध्यक्ष ओर शाहरुख विधानसभा अध्यक्ष बने तब से यह दोनों नेता पार्टी को लेकर हमेशा मुखर रहे स्थानीय हो प्रदेश स्तरीय हो या फिर राष्ट्रीय स्तरीय हर मुद्दे पर आमजन की समस्याओं को लेकर मुखरता से जमीनी लड़ाई लड़ते हुए दिख रहे है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर