VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 4:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 4:06 pm

महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ पुलिस ने दर्ज किया केस

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी उन्हें जुलाई 2025 से परेशान कर रहा था। जब बात हद से आगे बढ़ गई तो बुधवार को डॉक्टर ने थाने जाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छोटी ग्वालटोली पुलिस ने 30 वर्षीय महिला डॉक्टर की शिकायत पर गितेश सिंह निवासी चरणजीत बग्गा कॉलोनी श्रदानंद मार्ग के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार उनका क्लिनिक मनोरमागंज क्षेत्र में है और वे सरवटे बस स्टैंड स्थित मंदिर में दर्शन के बाद क्लिनिक जाती हैं। जुलाई 2025 से आरोपी उनका पीछा कर परेशान कर रहा था। क्लिनिक से उसका मोबाइल नंबर मिलने के बाद आरोपी मैसेज भेजकर भी परेशान करने लगा। मंदिर के पुजारी ने आरोपी को समझाया, लेकिन वह नहीं माना और विवाद करने लगा। बुधवार को फिर आरोपी ने पीछा कर हरकत की, जिसके बाद परिजनों को सूचना देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
नगर निगम की महिला कर्मचारी से भी छेड़छाड़
इंदौर। नगर निगम की महिला कर्मचारी ने नितेश पुत्र सुभाष थौराट निवासी बी प्रजापत नगर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार दो साल पहले दोनों में दोस्ती थी, लेकिन आरोपी शराब पीने का आदी था, इसलिए उसने बात बंद कर दी। इसके बाद आरोपी अलग- अलग नंबरों से कॉल और मैसेज कर परेशान करने लगा। बुधवार को आरोपी ने रास्ते में रोककर अपशब्द कहे और मोबाइल छीनने की कोशिश की। तीनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश व जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर