VISITORS

0 0 7 2 0 6

April 2, 2026 4:41 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 4:41 pm

पुलिस वैन- कंटेनर की भिड़ंत, 4 जवानों की मौत

नक्सल ऑपरेशन के लिए गए थे, पुलिस का डॉग सुरक्षित

सागर। सागर के नेशनल हाईवे 44 पर बांदरी के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कंटेनर और पुलिस के वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस वाहन में सवार 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं, टीम में शामिल डॉग सुरक्षित है।

झिंझनी घाटी में कंटेनर से भिड़ंत

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बालाघाट में ड्यूटी पर तैनात था। पुलिसकर्मी नक्सल विरोधी अभियान में शामिल हुए थे। वहां से वे बीडीडीएस वाहन (क्रमांक MP 03 A 4883 ) में सवार होकर वापस मुरैना लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बांदरी के पास झिंझनी घाटी पर सामने से आ रहे कंटेनर से पुलिस वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉग मास्टर समेत चार जवानों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, NH- 44 पर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण से बांदरी के पास हाईवे का ट्रैफिक वन वे हो गया है। इसी के चलते आमने- सामने से भिड़ंत हो गई।

तीन पुलिसकर्मी भिंड, एक मुरैना 

1. आरक्षक प्रद्युम्न दीक्षित, फूफ, भिंड 2. अनिल कौरव, टेकोन गांव, भिंड 3. विनोद शर्मा, पुलिस लाइन, भिंड 4. परिमल सिंह तोमर, नखती अंबाह, मुरैना अंतिम संस्कार भिंड में ही होगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर