VISITORS

0 0 6 0 6 9

February 12, 2026 10:31 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 10:31 am

नोएडा: PRV में तैनात पुलिसकर्मी कमरे में सोते मिले, ड्यूटी में लापरवाही में दारोगा समेत 10 पर कार्रवाई; 9 निलंबित

नोएडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के औचक निरीक्षण में सोते हुए पाए गए पुलिसकर्मी 

शब्द अग्नि/सवाददाता

नोएडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब और सोते हुए पाए गए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। एक दारोगा समेत दस पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि नौ को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सेक्टर-20 थाने में हुई। पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है। गौतमबुद्ध नगर के बाॅर्डर और सीमा पर पीआरवी वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी करने के बजाय कमरे पर सोते मिलना सामने आया है। दारोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों की लापरवाही पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के औचक चेकिंग कराने के सामने आई। पुलिस आयुक्त ने नौ पुलिसकर्मियों काे निलंबित, डायल 112 प्रभारी लाइन हाजिर और एक होमगार्ड के संबंध में रिपोर्ट भेजी है।

प्रधानमंत्री निगरानी करने वाले अधिकारी भी कठघरे में 

बता दें कि यह आलम तब है जब अगले सप्ताह नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन करने प्रधानमंत्री समेत वीवीआइपी आ सकते हैं। इससे निगरानी करने वाले अधिकारी भी कठघरे में खड़े नजर आ रहे हैं।

सर्द मौसम में चोरी, डाका जैसे अपराध होने की घटनाएं सामने आती हैं। पिछले साल एक्सप्रेसवे के निकट मोहियापुर गांव में डाका डलने की घटना हुई थी। कमिश्नरेट में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता और निगरानी हो रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर