VISITORS

0 0 6 5 3 8

March 4, 2026 5:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 4, 2026 5:25 am

ऑल इंग्लैंड में नहीं खेलेंगी पीवी सिंधू !

शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। ईरान-इस्राइल यूएस के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब खेल जगत पर भी साफ दिखने लगा है। बर्मिंघम में शुरू हो रही प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से पहले भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू दुबई में फंस गई हैं। खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण समय पर इंग्लैंड नहीं पहुंच सकीं हैं और उनके टूर्नामेंट से हटने की आशंका है। बताया जा रहा है कि दुबई में उनके ठहरने के स्थान के पास विस्फोट भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। BWF की नजर स्थिति पर विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने बयान जारी कर कहा, ‘हम स्थिति पर रीयल-टाइम नजर बनाए हुए हैं और कोर्ट में उतरने से पहले ही क्यों आई बाहर होने की नौबत ?
जिन खिलाड़ियों को देरी या रूट बदलने की समस्या हो रही है, उनकी मदद के लिए तैयार हैं।’ सिंधू का पहला मुकाबला थाईलैंड की सुपनिदा कातेथोंग से होना था, लेकिन मौजूदा हालात में उनका कोर्ट पर उतरना मुश्किल नजर आ रहा है।
लक्ष्य और अन्य खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती
जहां सिंधू की भागीदारी संदिग्ध है, वहीं लक्ष्य सेन और युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी वैकल्पिक मार्ग से बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। लक्ष्य का सामना पहले ही दौर में विश्व नंबर-1 शी यूकी से होगा। महिला एकल में मालविका बंसोड़ को ओलंपिक चैंपियन चेन यूफे से भिड़ना है। उन्नति हुड्डा की फ्लाइट रद्द होने के कारण उन्हें अफ्रीका के रास्ते लंबी यात्रा करनी पड़ी, जिससे जेट लैग का असर पड़ सकता है। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मलयेशिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। ऑल इंग्लैंड में भारत का इतिहास ऑल इंग्लैंड का खिताब अब तक केवल दो भारतीय जीत सके हैं। इनमें प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) शामिल हैं। हाल के
वर्षों में साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन उपविजेता रह चुके हैं, लेकिन खिताब अब भी दूर है।
क्या खेल पर बढ़ेगा भू-राजनीतिक असर?
ईरान-इस्राइल- यूएस संघर्ष ने यह दिखा दिया है कि वैश्विक राजनीति का असर खेल आयोजनों पर भी पड़ सकता है। खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था अब बड़ी चुनौती बन चुकी है। | सिंधू अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो भी भी अबू धाबी में फंस गए। वह इंग्लैंड लायंस के कोच के तौर पर अबू धाबी पहुंचे थे। वहां इंग्लैंड ‘थे।’ लायंस को पाकिस्तान- ए टीम के खिलाफ वनडे खेलना था। हालांकि, मैच भी रद्द हो गया। बेयरस्टो ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार भी लगाई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर