VISITORS

0 0 6 0 4 8

February 11, 2026 4:12 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 4:12 pm

पति से झगड़े के बाद, मदद के नाम पर दुष्कर्म

पति से झगड़े के बाद दोस्त के बुलाने पर आई थी, मदद के नाम पर दुष्कर्म
शब्द अग्नि न्यूज़ । ग्वालियर में एक पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी के साथ उसके दोस्त के परिचित ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित 25 वर्षीय महिला भोपाल जहांगीराबाद इलाके की रहने वाली है। 23 जनवरी को पति से झगड़े के बाद वह दोस्त के बुलाने पर ग्वालियर आ गई थी। यहां दो दिन वह यहां वहां रुकी। उसके बाद दोस्त ने अपनी कलीग के उम्रदराज क्लाइंट के यहां उसे भेज दिया।
वह उसे विश्वविद्यालय थाना स्थित एक फ्लैट में ले गया और यहां पहले शराब पी, फिर जबरन पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया। घटना 25 जनवरी 2026 गमोरा होटल के पास सिटी सेंटर की है। पीड़िता ने भोपाल लौटने के बाद वहां मामले की शिकायत की थी। जिस पर केस डायरी घटना स्थल ग्वालियर का होने पर विश्वविद्यालय थाना आई है। ग्वालियर में रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसने बीकॉम की पढ़ाई की है। वर्ष 2021 तक इंडिगो एयरलाइंस की कर्मचारी रही हूं। अब पूरी तरह गृहिणी हूं। उसका पति से बिना बताए ऑफिस चले जाने पर झगड़ा हो गया था। ऑफिस से लौटने पर पति ने उससे मारपीट की थी। 23 जनवरी को झगड़ा हुआ तो वह नाराज होकर मंडीदीप चली गई। वहां से वापस भोपाल आई और ग्वालियर में रहने वाले अपने दोस्त नितिन भदौरिया से मोबाइल पर बात की। नितिन ने कहा कि वह ग्वालियर आ जाए। महिला ग्वालियर आई तो नितिन उसे अपने घर ले गया लेकिन उसके माता-पिता ने घर में रुकवाने से मना कर दिया। महिला को नितिन ने उस दिन एक होटल में रुकवाया और दूसरे दिन अपनी महिला दोस्त से मुलाकात करवाई। महिला दोस्त ने अपने क्लाइंट पंकज शुक्ला नाम के व्यक्ति से मुलाकात करवाई जो उम्र में पीड़िता से काफी बड़ा था। पंकज उसे विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र में गमोरा होटल के पास एक फ्लैट पर ले गया। उस फ्लैट के बाहर सीएसके चौधरी के नाम की नेम प्लेट लगी थी। 25 जनवरी की सुबह पंकज शुक्ला ने महिला को नाश्ता करवाया और रात को फिर फ्लैट पर पहुंच गया । पंकज उसे अपने फ्लैट पर लेकर पहुंचा और बोला कि अब आराम से यहां पर रहो। इसके बाद वह उसके सामने ही शराब की बोतल खोलकर शराब पीने लगा। उसने महिला को पास बैठने के लिए कहा। यहां उसने पहले गंदी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और जब महिला ने विरोध किया तो जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर