VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 12:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:31 pm

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । तुकोगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विशाल धनगर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दोनों एक-दूसरे को करीब चार साल से जानते थे। वर्ष 2022 में आरोपी 56 दुकान क्षेत्र में काम करता था, जहां पीड़िता की भी दुकान है। पहचान बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को प्रेम संबंध में फंसाया और घंटाघर के पास बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी अगस्त 2022 में उसे अपने साथ ले गया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी टालता रहा और बाद में शादी करने का आश्वासन देता रहा। पीड़िता ने पहले पुलिस में शिकायत की थी, जिस पर आरोपी ने थाने में शपथ पत्र देकर सात दिन में शादी करने का वादा किया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। परेशान होकर युवती गुरुवार को फिर थाने पहुंची और दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर