VISITORS

0 0 7 1 8 8

March 31, 2026 5:29 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 5:29 pm

इंदौर : रैपिडो बॉय ने किया नाबालिग से रेप

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | रावजी बाजार पुलिस ने 17 साल की किशोरी की शिकायत पर रैपिडो बॉय के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी बाइक सवार सस्ते कपड़े दिलाने की बात पर उसे परदेशीपुरा लेकर गया। यहां उसके साथ रेप किया और उसे रावजी बाजार इलाके में छोड़कर चला गया। पीड़िता बाद में एक मंदिर के यहां बैठी रही। उसने चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर महिला थाना और चाइल्ड लाइन का नंबर निकाला और पुलिस से संपर्क किया। जबकि इलाके में थाना वहां से मात्र 200 मीटर की दूरी पर ही था । एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, 17 साल की नाबालिग को रविवार को कपड़े खरीदने थे।

इस दौरान उसने मोबाइल से रैपिडो बुक किया। रैपिडो चालक से उसने राजबाड़ा पर उतारने की बात कही। रास्ते में बातचीत के दौरान नाबालिग ने बताया कि उसे कपड़े लेना हैं। तब रैपिडो चालक ने परदेशीपुरा इलाके में सस्ते कपड़े मिलने की बात कही। इसके बाद वह नाबालिग को अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ रेप किया। रात करीब 9 बजे आरोपी नाबालिग को शनि मंदिर के पास छोड़कर चला गया। नाबालिग काफी देर तक वहीं बैठी रही। बाद में उसने घर के लोगों को कॉल नहीं किया, बल्कि चैट जीपीटी से मदद लेकर हेल्पलाइन के नंबर निकाले। इसके बाद थाने सूचना दी।

रावजी बाजार पुलिस नाबालिग को लेकर थाने पहुंची और उसके परिवार को सूचना दी। पुलिस द्वारा थाने न आने को लेकर पूछने पर नाबालिग ने बताया कि थाना नजदीक था, लेकिन उसे इसकी जानकारी नहीं थी । नाबालिग इसी इलाके की रहने वाली है। वरिष्ठ अफसरों ने महिला पुलिस के सामने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने रेप की घटना होना बताया । नाबालिग के मोबाइल में रैपिडो ऐप पर डाली गई रिक्वेस्ट कैंसिल मिली। हालांकि पुलिस को नाबालिग की कहानी पर शंका है। इस मामले में पुलिस अभी आगे और जांच कर रही है। फिलहाल नाबालिग को देखते हुए प्रकरण में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अभी आरोपी अज्ञात है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर