VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 5:51 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 5:51 pm

उज्जैन :दरगाह पर हनुमान चालीसा का पाठ

दरगाह कमेटी से चादर की चढ़ाने अनुमति लेकर हनुमान चालीसा का किया पाठ 

 शब्द अग्नि /  उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे स्थित मौलाना मौज दरगाह परिसर में हनुमान चालीसा पाठ करने का मामला सामने आया है। इसमें एक संत अपने शिष्यों के साथ दरगाह परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मौलाना मौज दरगाह कमेटी ने इस पर आपत्ति जताई है। कमेटी का कहना है कि उनसे कव्वाली और चादर चढ़ाने की अनुमति ली गई थी, लेकिन हनुमान चालीसा पाठ की जानकारी नहीं दी गई थी । हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

क्या है मामला

दरअसल, शुक्रवार को हनुमान अष्टमी के अवसर पर शिप्रा नदी के रामघाट के पास स्थित मौलाना मौज दरगाह में हिंदू संत बम बम भोले बाबा ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया। दरगाह कमेटी के उपाध्यक्ष इरफान अहमद के मुताबिक, तीन दिन पहले हनुमान अष्टमी पर “बाबा बम-बम भोले ” नाम के एक संत ने दरगाह पर चादर चढ़ाने की अनुमति मांगी थी। साथ ही कव्वाली कराने की बात भी कही गई थी । धार्मिक स्थल पर सभी समुदायों के लोगों के आने को देखते हुए कमेटी ने चादर चढ़ाने की अनुमति दे दी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर