VISITORS

0 0 7 1 8 7

March 31, 2026 3:44 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 3:44 pm

रिश्तेदार ने किए महिला ज्योतिष पर अश्लील कमेंट

शब्द अग्नि / इंदौर। राजेन्द्र नगर में रहने वाली एक 55 साल की ज्योतिष महिला ने अपने ही रिश्तेदार महिला के खिलाफ मंगलवार को फेसबुक पर फोटो अपलोड कर उस पर आपत्तिजनक कमेट्स लिखकर उसे वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का नंबर भी उस फोटो पर अपलोड कर दिया। इससे उन्हें गलत कॉल भी आने लगे । राजेन्द्र नगर पुलिस ने विज्ञान नगर में रहने वाली एक महिला ज्योतिष की शिकायत पर उसकी रिश्तेदार महिला उषा व्यास निवासी देवास के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर उसे धमकाने के मामले में एफआईआर की है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला ने शिकायत कर बताया कि उषा उसकी रिश्तेदार है । जो आए दिन किसी ना किसी बात पर मोबाइल पर काल कर उनसे विवाद करती है। कुछ दिन से उसके मोबाइल कॉल इसी कारण से उठाना बंद कर दिए। नवंबर में उन्हें पता चला कि उषा की रिश्तेदार महिला राधा के नाबालिग बेटे के फेसबुक आईडी पर उनके 6 फोटो अपलोड हुए हैं। इस पर अश्लील कमेंट्स, गलत व्यवसाय और ज्योतिष के नाम से ठगने वाली महिला होने की बात की गई । यही पोस्ट परिचितों के पास भेजी गई। इसके बाद उन्हें कॉल आने लगे। उन्होंने मामले में जानकारी निकाली तो पता चला कि उषा ने पूरी हरकत की है । उसे रिश्तेदार के माध्यम से समझाया लेकिन नही मानी । उसने इस पोस्ट को सार्वजनिक किया। इसके चलते मोबाइल भी पीड़ित महिला को बंद करना पड़ा। परेशान होकर उसने राजेन्द्र नगर थाने में मंगलवार को उषा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर